National
भाईदूज पर दिल्ली में नहीं होगी बसों की किल्लत, DTC का स्पेशल एक्शन प्लान, सुबह से मिल रहीं अतिरिक्त बसें
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाईदूज पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बसों के सुचारु संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की है। बुधवार यानी 11 नवंबर को बहनों के घर आने-जाने और त्योहार मनाने के ल
लेखक V K Shukla150K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाईदूज पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बसों के सुचारु संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की है। बुधवार यानी 11 नवंबर को बहनों के घर आने-जाने और त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की संभावना है।
इसे देखते हुए डीटीसी ने सभी निर्धारित बसों को सड़क पर उतारने का निर्णय लिया है। इसके तहत सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। दिल्ली की महिलाएं अपने सहेली कार्ड से मुफ्त में अन्य दिनों की तरह बस यात्रा कर सकेंगी।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


