जागरण संवाददाता, मधुबनी। मधुबनी में पटना से आई निगरानी की टीम ने ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। कार्रवाई अस्पताल रोड स्थित उनके कार्यालय के पास की गई।
निगरानी टीम की कार्रवाई के दौरान का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें ट्रैफिक डीएसपी जमीन पर लेटे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि निगरानी टीम के पकड़े जाने के बाद उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की।