National
दिल्ली के ठेकों पर अब नहीं लगानी होगी कतार, DSIIDC ने लॉन्च किया नया ऐप; ऑनलाइन बुक कर सकेंगे शराब
वीके शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत ढांचा विकास निगम ने इसके लिए मोबाइल एप शुरू किया है। हालांकि, इस सुविधा के तहत शराब की घर पर आपूर्ति नही
लेखक V K Shukla33K पढ़े गए

वीके शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत ढांचा विकास निगम ने इसके लिए मोबाइल एप शुरू किया है। हालांकि, इस सुविधा के तहत शराब की घर पर आपूर्ति नहीं की जाएगी।
ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान करने के बाद उपभोक्ताओं को संबंधित ठेके पर जाकर शराब लेनी होगी। इसके लिए 48 घंटे की समयसीमा तय की गई है।



