National
बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा पर DRI की बड़ी कार्रवाई: जूते में 2.76 करोड़ का सोना छुपाकर ले जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार
संवाद सूत्र, जागरण, बाराबंकी। जूते के तल्लों में सोना छिपाकर जांच एजेंसियों को चकमा देने की तैयारी थी, लेकिन राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआइ) की सतर्कता से तस्करी का राजफाश हो गया। 26 अक्टूबर को अहमदपुर टोल प्लाजा पर निजी
लेखक Digital Desk182K पढ़े गए

संवाद सूत्र, जागरण, बाराबंकी। जूते के तल्लों में सोना छिपाकर जांच एजेंसियों को चकमा देने की तैयारी थी, लेकिन राजस्व सूचना निदेशालय (डीआरआइ) की सतर्कता से तस्करी का राजफाश हो गया। 26 अक्टूबर को अहमदपुर टोल प्लाजा पर निजी बस से उतारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से 1.996 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.76 करोड़ रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान दुर्गेश और मनीष के रूप में बताई जा रही है। डीआरआइ लखनऊ के अधिकारियों को नेपाल के रास्ते विदेशी सोने की तस्करी किए जाने की खुफिया सूचना मिली थी।



