National
DRDO के पास पहुंचा बनारस की छोटी सी साइंटिस्ट का बड़ा प्रोजेक्ट, अप्रूवल मिला तो देश का नाम होगा रोशन
जागरण संवाददाता, वाराणसी । बनारस की छोटी साइंटिस्ट हिरल श्रीवास्तव का एक बड़ा प्रोजेक्ट आखिरकार डीआरडीओ के पास पीएमओ के अधिकारियों की ओर से भेजा गया है। इन दिनों "स्त्री रोग नहीं" कैंपेन को लेकर हिरल का नाम चर
लेखक abhishek sharma87K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस की छोटी साइंटिस्ट हिरल श्रीवास्तव का एक बड़ा प्रोजेक्ट आखिरकार डीआरडीओ के पास पीएमओ के अधिकारियों की ओर से भेजा गया है। इन दिनों "स्त्री रोग नहीं" कैंपेन को लेकर हिरल का नाम चर्चा में है लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी से इंस्पायर्ड हिरल के एक प्रोजेक्ट को जो उन्हाेंने पहले पीएमओ को भेजा था वह अब वहां के अधिकारियों ने जांच के बाद बेहतर पाया और डीआरडीओ को जांच परख के लिए भेजा है।



