National
मधुबनी में मिले सड़े-गले शव का DMCH में हुआ विशेष पोस्टमार्टम, अब DNA टेस्ट से होगी ASI चंद्रमोहन सिंह की पहचान
संवाद सहयोगी, दरभंगा। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित राजा बलिराजगढ़ किला के पास झाड़ी से बरामदसड़े-गले शव का शुक्रवार देर शाम डीएमसीएच में विशेष पोस्टमार्टम कराया गया।
लेखक Mukesh Srivastava72K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, दरभंगा। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित राजा बलिराजगढ़ किला के पास झाड़ी से बरामदसड़े-गले शव का शुक्रवार देर शाम डीएमसीएच में विशेष पोस्टमार्टम कराया गया।
मधुबनी के न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार शव लेकर डीएमसीएच पहुंचे थे। शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण उसकी सामान्य तरीके से पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।



