संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के पूर्व उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अनिल यादव की नारनौल में जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) के पद पर नियुक्ति होने से महेंद्रगढ़ शहर के लोगों में खुशी की लहर है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को लेकर शहर के अनेक सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और व्यापारी वर्ग ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और महेंद्रगढ़ के भाजपा विधायक कंवर सिंह यादव का आभार व्यक्त किया है।