संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। खरीफ सीजन में धान की उत्पादकता का आकलन करने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया खुद खेत में उतरीं। आलापुर तहसील के देवरिया बुजुर्ग गांव में हसिया से फसल काटी।
सीसीई (क्राप कटिंग एक्सपेरिमेंट) एग्री एप के माध्यम से ऑनलाइन चयनित गाटा संख्या 384 में किसान तुफेल अहमद के खेत में फसल की कटाई कराई। निर्धारित 43.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कटाई और मड़ाई के बाद उपज का वजन कराया। इसमें 21.160 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ।