National
सुधाकर सिंह की हिरासत पर बवाल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिकायत; DM-SP पर आरोप
राज्य ब्यूरो, पटना। नवादा में किसान आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए जाने के मामले में बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संसद का सत्र चलने के दौरान उन्हें
लेखक Vikash Chandra Pandey102K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। नवादा में किसान आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए जाने के मामले में बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संसद का सत्र चलने के दौरान उन्हें हिरासत में लेकर सदन की कार्यवाही में शामिल होने से रोका गया।
सुधाकर सिंह ने इस कार्रवाई को अपने संसदीय दायित्वों में बाधा बताते हुए विशेषाधिकार हनन का प्रश्न उठाया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और नवादा के जिला मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधीक्षक से जवाब तलब करने की मांग की है।



