संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गिद्धेश्वर की मनोरम पहाड़ियों और परासी पठार को राज्य के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है।
प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और रोमांचकारी पर्यटन (Adventure Tourism) की असीम संभावनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ठोस पहल शुरू कर दी है।