डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ड्राइविंग लाइसेंस में सरकार कई तरह के बदलाव कर सकती है। सराकर ने इस बात को लेकर प्रस्ताव रखा है कि ड्राइविंग लाइसेंस ऐसा हो, जिससे धारक की राष्ट्रीयता का पता चले।
सरकार के इस प्रस्ताव से तात्पर्य है कि अब देश में ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस हों, जिसे देखते ही ये पता चल जाए कि कौन भारतीय है और कौन विदेशी। नए नियम के तहत भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए अलग-अलग रंग की स्कीम लागू की जाएगी।