जागरण संवाददाता, यमुनानगर। आजादनगर में दीपावली की रात डीजे बजाने और शराब पीकर हुड़दंग मचाने का विरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार के घर पर आए मेहमानों के साथ मारपीट की। कटर से वार कर दो मेहमानों को घायल कर दिया। आरोपितों के विरुद्ध पुलिस को शिकायत दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में यशपाल ने बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे वे परिवार के साथ अपने घर पर दीपावली का पर्व मना रहा था। आरोप है कि उसका पड़ोसी गली में अपने साथियों के साथ घर के बाहर डीजे बजाकर शराब पी रहा था। इस दौरान वे शराब हाथ में लेकर महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे कर रहे थे। आरोपितों को समझाया लेकिन वे नहीं माने।