जागरण संवाददाता, जम्मू। पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की जांच का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वरिष्ठ अधिकारी संदीप चौधरी को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक (यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फार एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन) से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इस वर्ष के पदक विजेताओं की घोषणा की।