जागरण संवाददाता, पटना। दीपोत्सव का प्रथम पर्व धनतेरस इस वर्ष शुक्रवार छह नवंबर को हस्त नक्षत्र और वैधृति योग के संयोग में मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी तिथि सुबह 11:06 बजे से शुरू होकर पूरे दिन रहेगी।
शुक्रवार को शुक्र प्रदोष का संयोग होने से इस दिन खरीदारी और लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व रहेगा। धन, ऐश्वर्य, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना से श्रद्धालु भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे।