जागरण संवाददाता, मेरठ। शांतिभंग के मामले में जमानत पाने के बाद आरोपित ने उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एके जैन के भाई के घर में घुसकर 50 हजार रुपये, चांदी के बर्तन और सिक्के चोरी कर लिए।
पुलिस ने रात में ही पांच टीमें लगाकर आरोपित को पकड़ लिया। चोरी किए 50 हजार रुपये वह खर्च कर चुका था। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और चोरी का सामान बरामद किया।
डीआइजी आफिस के सामने सिविल लाइंस के हरनामदास रोड निवासी दवा कारोबारी अरुण कुमार जैन के बड़े भाई अरविंद कुमार जैन उत्तर प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं।