डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की एक टीम 16 नवंबर को भारत आ रही है। इसके साथ ही, देश की विमानन सुरक्षा निगरानी प्रणाली एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन के दौर से गुजरने वाली है।
FAA की टीम 16 से 20 नवंबर तक भारत में रहेगी। इस दौरान वह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कार्यक्षमत की जांच करेगी। साथ ही, यह भी देखेगी कि क्या DGCA के पास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विमानन सुरक्षा की निगरानी के लिए जरूरी नियामक ढांचा, प्रशिक्षित कर्मचारी और संस्थागत क्षमता मौजूद है या नहीं।