राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण ने शुक्रवार सुबह इस सीजन का सबसे खतरनाक स्तर छू लिया। हवा की गुणवत्ता पहली बार गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। सुबह छह बजे ही दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 403 दर्ज किया गया।
सुबह आठ और नौ बजे भी यह इसी स्तर पर बना रहा। आसमान में छाई स्मॉग की घनी चादर ने कई इलाकों में दृश्यता कम कर दी। सुबह घरों से निकले लोगों को जहरीली हवा और धुंध का सामना करना पड़ा।