National
Delhi-NCR की तरह मेरठ की हवा हुई जहरीली, MIET स्टेशन पर 500 तक पहुंची PM 2.5 की मात्रा
जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो रही है। मंगलवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब के मानक से कम जरूर रहा लेकिन शहर के कई इलाके प्रदूषण के अति प्रभावित क्षेत्र बने रहे।
लेखक Om Bajpai164K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो रही है। मंगलवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब के मानक से कम जरूर रहा लेकिन शहर के कई इलाके प्रदूषण के अति प्रभावित क्षेत्र बने रहे।
आरटीओ रोड, सेंट्रल मार्केट और सर्किट हाउस से सीएमओ कार्यालय जाने वाली सड़क पर बुरा हाल रहा।
उड़ रही धूल स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थिति उत्पन्न कर रही है। जगह-जगह सड़कों के किनारे केबल बिछाने के लिए गहरे गढ्ढे खोद दिए हैं। दिल्ली रुड़की बाईपास पर एमआइईटी कालेज स्थित एयर क्वॉलिटी मॉनीटरिंग स्टेशन में पीएम 2.5 और 10 की मात्रा 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक आंकी गई।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
