National
Delhi-Doon Expressway पर हादसों का हॉट स्पॉट बना मोहब्बेवाला, जिस कंटेनर से हुआ हादसा उसके 25 चालान
जागरण संवाददाता, देहरादून। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला में बुधवार दोपहर एक बार फिर भीषण हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं। सहारनपुर की ओर से आ रहा यूरिया से भरा अनियंत्रित कंटेनर आगे चल रहे लोडर को टक्कर मारते हुए
लेखक Ankur Agarwal173K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला में बुधवार दोपहर एक बार फिर भीषण हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं। सहारनपुर की ओर से आ रहा यूरिया से भरा अनियंत्रित कंटेनर आगे चल रहे लोडर को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया और रेलिंग तोड़कर बायीं ओर चल रही कार पर पलट गया। कार कंटेनर के नीचे बुरी तरह दब गई।
हादसे में सहारनपुर निवासी जीएसटी अधिवक्ता विश्ववेश कपूर (40), उनकी पत्नी निशा आनंद (38), मां किरण कपूर (63) और चालक नीरज की मौत हो गई। कार में सवार विश्ववेश के छह वर्षीय बेटे माहेर को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया गया। वह इस हादसे में अपने पिता, मां और दादी को खो बैठा।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
