National
अनंत सिंह के दामाद की शाही बारात में दिखा अलग अंदाज, Defender से निकले दूल्हे राजा; पिता ने भी बैंड पर लगाए ठुमके
डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ऋषिकेश कुमार उर्फ अनिकेत की बारात भी पूरे धूमधाम के साथ निकली। बिहटा के कृष्णानगर स
लेखक Digital Desk121K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ऋषिकेश कुमार उर्फ अनिकेत की बारात भी पूरे धूमधाम के साथ निकली। बिहटा के कृष्णानगर से निकली इस बारात में शाही अंदाज और पारंपरिक रस्मों का अनोखा संगम देखने को मिला।
सबसे ज्यादा चर्चा उस Defender कार की रही, जिसे अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद को तिलक में दिया था। इसी गाड़ी से दूल्हे राजा बारात लेकर निकले। वहीं, झारखंडी बैंड की धुन पर बारातियों ने जमकर डांस किया।



