जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तरी बाहरी दिल्ली के नरेला स्थित दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का खेल परिसर पिछले कई वर्षों से अधूरा है। यहां खिलाड़ियों के लिए आवश्यक खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण की उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
इसके चलते क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अभ्यास एवं प्रशिक्षण के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह हाल तब है जब नरेला ग्रामीण क्षेत्र ने देश को अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।