National
CSJMU Kanpur में IIT टेकफेस्ट: रोबोट ने पार की बाधाएं, AI से बनी वेबसाइट
जागरण संवाददाता, कानपुर। कहीं रोबोट बाधाओं को पार कर रहे थे तो कहीं लाइन फालोइंग के जरिये तकनीकी कौशल की परीक्षा हो रही थी। दूसरी ओर, एआइ की मदद से बिना कोडिंग वेबसाइट तैयार करने की चुनौती विद्यार्थियों को आकर्षित कर रही
लेखक Shyam Singh160K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। कहीं रोबोट बाधाओं को पार कर रहे थे तो कहीं लाइन फालोइंग के जरिये तकनीकी कौशल की परीक्षा हो रही थी। दूसरी ओर, एआइ की मदद से बिना कोडिंग वेबसाइट तैयार करने की चुनौती विद्यार्थियों को आकर्षित कर रही थी। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित आईआईटी बाम्बे टेकफेस्ट के जोनल आयोजन में करीब 700 विद्यार्थियों ने तकनीकी हुनर दिखाया।
विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (यूआइईटी) में हुए आयोजन में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) और साफ्टवेयर से जुड़ी छह प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनका संचालन विद्यार्थियों की रोबोटिक्स कम्युनिटी एनकाम वार्टेक्स ने किया। टेट्राशिफ्ट, रोबो रीच, मेशमराइज, स्पार्कएक्स, इनोवाटेक्स और जीरोकोड प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को रोबोट बनाने, बाधाएं पार कराने, लाइन फालोइंग और नवाचार आधारित विचार प्रस्तुत करने की चुनौतियां मिलीं। जीरोकोड में एआइ की मदद से बिना कोडिंग वेबसाइट तैयार करने का मौका दिया गया।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)