National
देवरिया में तिरंगे में लिपटे बेटे को देख निकली मां की चीख, नम आंखों से दी गई CRPF जवान को अंतिम विदाई
संवाद सूत्र, कपरवार, (देवरिया)। तिरंगे में लिपटे बेटे का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो मां की चीख से सबकी आंखे नम हो गई। मां बार-बार बेटे का चेहरा निहारतीं और फिर बिलख पड़तीं। बहन बेसुध हो गई, जबकि छोटे भाई का भी रो-रोकर बुर
लेखक Bhagwan Upadhyay199K पढ़े गए

संवाद सूत्र, कपरवार, (देवरिया)। तिरंगे में लिपटे बेटे का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो मां की चीख से सबकी आंखे नम हो गई। मां बार-बार बेटे का चेहरा निहारतीं और फिर बिलख पड़तीं। बहन बेसुध हो गई, जबकि छोटे भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल था। सीआरपीएफ में उप निरीक्षक के पद पर तैनात देवानंद यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव करजहां पहुंचा तो अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी।
परिवार का करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। महिलाओं ने शोकाकुल स्वजन को संभालने की कोशिश की, लेकिन बेटे को खोने का गम मां के आंसुओं में बार-बार छलक उठता था। ग्रामीणों के लिए भी देवानंद की मौत स्तब्ध कर देने वाली रही। लोग उसे होनहार और अनुशासित जवान के रूप में याद करते रहे।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

