जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आज एक 'संपर्क सभा' का आयोजन किया गया। इस विशेष बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सभी विशेष पुलिस आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न रैंक के पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना।
संपर्क सभा के दौरान पुलिसकर्मियों ने पुलिस बल की गरिमा, वर्दी के सम्मान और अपनी शिकायतों व समस्याओं के निवारण के लिए एक मजबूत और संरचित तंत्र की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को रेखांकित किया।