जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सिंगापुर बेस्ड कंपनी के सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) परमजीत की नौ गोलियां मारकर हत्या के आरोपित मोहन उर्फ मोनू शर्मा को क्राइम ब्रांच ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पूछताछ में उसने बताया है कि शुक्रवार सुबह परमजीत ने अनखीर पुलिस चौकी में उसके खिलाफ शिकायत दे दी थी। पुलिस ने उसे चौकी में बुला लिया। वहां परमजीत ने अपने साथ जिम करने वाले मेवला के लड़कों को बुला लिया था। उन लड़कों ने मोनू शर्मा को काफी बुरा भला कहा था, उसकी पिटाई भी कर दी थी।