डिजिटल डेस्क, पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने पटना के कंकड़बाग (रेनबो मैदान) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें रविवार शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत की।
सीएम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों को छठ पूजा की मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान मंच पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और स्थानीय विधायक संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।