जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार के ढाई पुस्ता छठ घाट पर शनिवार को छठ महापर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों व्रतियों ने यमुना तट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ घाट पर पहुंचे और व्रतियों के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री और सांसद ने नाव से यमुना के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण भी किया और व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।