राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए फिर जुबानी हमला बोला है। हरियाणा में बिना पर्ची-खर्ची दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का दावा करते हुए कहा कि पंजाब में भर्तियों में गोलमाल चल रहा है।
पठानकोट के छतवाल में शनिवार को भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय एवं आरोग्य केंद्र के उद्घाटन अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भर्ती का आधार केवल योग्यता और मेरिट है। किसी युवा को नौकरी के लिए विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।