National
गढ़ गंगा मेले में पहली बार दिखेगा भव्य नजारा, मेन गेट पर शिव आकृति और झूला गेट पर सजेगा डमरू; कल आएंगे CM योगी
ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में अब श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। इसी के साथ 14 नवंबर को गंगा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व
लेखक Dhrub Sharma115K पढ़े गए

ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में अब श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। इसी के साथ 14 नवंबर को गंगा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिला पंचायत सभी तैयारियों को पूर्ण करने में जुटी हुई है। वहीं मेले में पहली बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं।
गढ़मुक्तेश्वर के गंगा खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में प्रतिवर्ष करीब 30 लाख श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इस वर्ष इस मेले का मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा, जबकि दीपदान 23 नवंबर को किया जाएगा।



