National
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गरमाया टीचर भर्ती मामला, मोहाली में प्रदर्शन; CM आवास घेराव की चेतावनी
जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले टीचर भर्ती का मामला गरमा गया है। बेरोजगार अध्यापक यूनियन का गुस्सा वीरवार को मोहाली में फूट पड़ा। नौकरी की मांग को लेकर सैकड़ों बेरोजगार अध्यापकों ने मोहाली स्थित
लेखक Digital Desk196K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले टीचर भर्ती का मामला गरमा गया है। बेरोजगार अध्यापक यूनियन का गुस्सा वीरवार को मोहाली में फूट पड़ा। नौकरी की मांग को लेकर सैकड़ों बेरोजगार अध्यापकों ने मोहाली स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी सुबह से ही इकट्ठा होने लगे थे। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि सरकार ने भर्ती का वादा किया था, लेकिन दो साल से एक भी नई भर्ती नहीं निकली है।



