राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि दीपावली पर्व से पहले सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का वेतन और मासिक भुगतान अनिवार्य रूप से उनके खातों में पहुंचा दिया जाए। 

मुख्यमंत्री ने साफ लहजे में कहा कि त्योहार के इस माहौल में किसी भी कर्मचारी की दिवाली फीकी नहीं रहनी चाहिए, चाहे वह पक्का कर्मचारी हो या कच्चा।