शाहनवाज अली, गाजियाबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल का मैदान देश की विविधताओं को एक सूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यहां अलग-अलग भाषाएं, वेशभूषा और परिवेश होने के बावजूद सभी खिलाड़ी एक भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।
खेल के मैदान में मिनी इंडिया की तस्वीर दिखाई देती है। खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य, सहयोग और राष्ट्रभावना विकसित करने का भी अवसर है।