National
नेकां में बगावत के सुर तेज, डिप्टी सीएम और CM के सलाहकार को हटाने की मांग पर अड़े विधायक; उमर सरकार पर चौतरफा दबाव
नवीन नवाज, श्रीनगर। मंत्रिमंडल विस्तार में अनदेखी, संगठन में पदों को लेकर असमंजस और सत्ता में अपेक्षित भागीदारी न मिलने से नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के भीतर असंतोष गहराता जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की
लेखक Digital Desk159K पढ़े गए

नवीन नवाज, श्रीनगर। मंत्रिमंडल विस्तार में अनदेखी, संगठन में पदों को लेकर असमंजस और सत्ता में अपेक्षित भागीदारी न मिलने से नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के भीतर असंतोष गहराता जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की नाराजगी अब सामूहिक दबाव का रूप लेने लगी है। असंतुष्ट नेताओं ने संगठनात्मक पुनर्गठन से लेकर मंत्रियों और मुख्यमंत्री के सलाहकार को हटाने तक की मांग उठाकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी नेतृत्व के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस सियासी खींचतान के बीच वरिष्ठ नेता एवं ईदगाह विधायक मुबारक गुल ने भी अपने तेवर बरकरार रखे हैं।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
