राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश प्रशासन की ओर से निवर्तमान मुख्य सचिव अटल डुल्लू को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। आइएएस अधिकारियों की ओर से उनके सम्मान में आयोजित किए गए विदाई समारोह में प्रशासनिक सचिव, कश्मीर के मंडलायुक्त, उपायुक्तों, विभिन्न विभागों के प्रमुखों सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
वक्ताओं ने डुल्लू के कार्यकाल को जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक सफर का एक महत्वपूर्ण और प्रगतिशील अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रशासन में नई ऊर्जा, बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा मिला, जिसके परिणामस्वरूप शासन के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई।