जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार पर ऐसा ट्रैफिक प्लान बनाएं, जिससे व्यापारियों को कारोबार करने में परेशानी न हो। खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों के साथ आमजन का आवागमन भी सुगम बना रहे। शनिवार की शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों और गोदामों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए।