जागरण संवाददाता, पंचकूला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को इंटरनेट मीडिया पर बिना जांचे अफवाह न फैलाने का संदेश दिया। साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
शनिवार को पंचकूला में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया। एमडीसी सेक्टर-1 स्थित एचएसवीपी शिवालिक कंट्री क्लब से शुरू हुई मैराथन में मुख्यमंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।