National
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद एक्शन में CM उमर, बुलाई कैबिनेट बैठक; दरबार मूव-बर्फबारी समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
राज्य ब्यूरो, जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को मंत्रिमंडल में विस्तार को अंतिम रूप देने के बाद दोपहर बाद नागरिक सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में संतुलित और समान
लेखक Naveen Sharma124K पढ़े गए
-1793115564778.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को मंत्रिमंडल में विस्तार को अंतिम रूप देने के बाद दोपहर बाद नागरिक सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में संतुलित और समान विकास सुनिश्चित करने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद चार नवनियुक्त मंत्रियों ने भी बैठक में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को उनके कक्ष में ले जाकर बैठाया और उसके बाद उन्होंने उनके साथ सचिवालय में विभिन्न कार्यालयों का दौरा भी किया।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों अली मोहम्मद सागर,मीर सैफुल्ला, अल्ताफ अहमद वानी और शमीमा फिरदौस को शामिल किया है। परिवहन मंत्री सतीश शर्मा की इस फेरबदल में छुट्टी हुई है।