जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच बैठक शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चल रही ऊर्जा मंत्री अनिल विज और बिजली कर्मचारी नेताओं की बैठक में शिरकत करने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे हैं।
बैठक में बिजली विभाग और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। बैठक में गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का काम निजी कंपनी को सौंपने के फैसले को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, बिजली कर्मचारियों के हड़ताल खत्म होने के आसार हैं। किसी भी समय घोषणा हो सकती है।