जागरण टीम, होली (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू होली दौरे के बीच हुए हादसे के बाद कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का पार्टी का झंडा लगाते समय करंट लगने से निधन हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री का होली दौरा रद नहीं हुआ है, लेकिन शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।