जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उप निरीक्षक और आरक्षी पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। जनपद की दो बेटियों को खेल कोटे से नियुक्ति पत्र मिले हैं। गांव बिटावदा निवासी अमरेश यूपी पुलिस में उप निरीक्षक बनी हैं।
वर्तमान में वह सीआईएसएफ में एएसआई हैं। इनके पिता ने भट्ठे पर मजदूरी कर बेटी को पढ़ाया और काबिल बनाया। अमरेश ने सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग और कोच रामपाल सिंह और चरण सिंह को दिया है। बता दें कि अमरेश और अवंतिका कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी हैं।