जागरण संवाददाता, झरिया (धनबाद)। झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रुपी सोरेन के निधन पर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत रुपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तथा शोकाकुल परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का ढांढस बंधाया।