जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और पूर्व मुख्य न्यायाधीशों के साथ मंच साझा करते हुए न्यायपालिका के दायरे को लेकर बड़ी बात कह दी। मुख्यमंत्री हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावलिया के सामने हाई कोर्ट के कर्मचारियों और सरकारी स्कूलों के मैदान के इस्तेमाल को लेकर आए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार से कोई गलती होती है, तो न्यायालय उसे ठीक करता है, लेकिन न्यायालय नए नियम नहीं बना सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए सरकार को 5 लाख रुपये चुकाने पड़े। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय यानी विधि विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में यह बात कही।