National
जम्मू-कश्मीर में उमर कैबिनेट का आज होगा विस्तार, पांच मंत्री ने CM को सौंपा इस्तीफा; 3 से 5 नए चेहरों की एंट्री संभव
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्रिमंडल में मंगलवार को बहुप्रतिक्षित व पहला फेरबदल और विस्तार होने जा रहा है। इससे पहले सोमवार को पांचों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को अपने इस्तीफे सौंप दिए। शपथ
लेखक Digital Desk77K पढ़े गए
-1793037046784.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्रिमंडल में मंगलवार को बहुप्रतिक्षित व पहला फेरबदल और विस्तार होने जा रहा है। इससे पहले सोमवार को पांचों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को अपने इस्तीफे सौंप दिए। शपथ ग्रहण से पहले इस घटनाक्रम ने मंत्रियों की कुर्सी और नए चेहरों के चयन को लेकर अटकलें तेज कर दीं।
सरकार में तीन नए मंत्री शामिल होंगे, अगर दो मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हुई तो पांच नए चेहरों को जगह मिल सकती है। हालांकि, किसे हटाया जाएगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोमवार को कृषि मंत्री जावेद अहमद डार के घर पर हुई एक बैठक ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर असंतोष की अटकलों को हवा दे दी है। सूत्रों के अनुसार, अली मोहम्मद सागर, नजीर गुरेजी, अल्ताफ अहमद कालू और अर्जुन सिंह राजू को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।



