राज्य ब्यूरो, शिमला। वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली में सोमवार को भी प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश से करीब दो हजार कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट तक निकाले जाने वाले मार्च में शामिल होंगे।