संजीव गुप्ता, नई दिल्ली।  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर दिल्ली में चार दिन तक प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस अब सोमवार को फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में है।
पार्टी की मांग है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों की जवाबदेही तय हो और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेता अलग-अलग मोर्चों पर सक्रिय रहे।