डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने पाबंदियां लगाने के फैसले का बचाव किया है।
पुलिस का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार जरूरी है, लेकिन इसके नाम पर राजधानी के सामान्य जनजीवन, सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों को ठप नहीं होने दिया जा सकता।
पुलिस ने पिछले प्रदर्शनों में हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों के घायल होने और जंतर-मंतर पर भीड़ की सीमित क्षमता का हवाला देते हुए इन प्रतिबंधों को जरूरी बताया है।