National
'हर कोई लोकतंत्र की हर संस्था को गिराना चाहता है', पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने ऐसा क्यों कहा?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने रविवार को कहा कि वर्तमान में हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां हर कोई लोकतंत्र की हर संस्था को गिराना चाहता है। देश की प्रगति में सार्वजनिक संस्थानों की अह
लेखक Digital Desk136K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने रविवार को कहा कि वर्तमान में हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां हर कोई लोकतंत्र की हर संस्था को गिराना चाहता है। देश की प्रगति में सार्वजनिक संस्थानों की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह याद रखना चाहिए कि संस्थानों की वजह से ही समाज का अस्तित्व है।
दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, किसी भी समाज में खासकर लोकतंत्र में संस्थान आवश्यक हैं। वे सार्वजनिक हों या निजी, प्रगति करने और देश को आगे ले जाने के लिए संस्थानों की जरूरत होती है।



