अमृत बाउरी, निचितपुर (धनबाद)। Chhath Puja Dhanbad Unique Tradition: लोक आस्था के महापर्व छठ पर आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। धनबाद के निछानी छठ घाट की परंपरा संतान की दीर्घायु की कामना और निरोगी जीवन के आशीर्वाद से जुड़ी है।
उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर घाट से घर लौट रहीं छठ व्रतियों के आगे रास्ते में माताओं द्वारा अपने अपने छोटे-छोटे बच्चों को जमीन पर लिटा दिया जाता है जिन्हें छठ व्रतीयां आशीर्वाद स्वरूप लांघते हुए अपने घर जाती है।