National
Chhath Puja 2026: आज खरना, धनबाद में 6 लाख लीटर दूध से बनेगा महाप्रसाद
जागरण संवाददाता, धनबाद। Chhath 2026 Kharna Parv: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन नहाय-खाय था। आज शनिवार को दूसरे दिन खरना का व्रत है। छठ व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खरना क
लेखक Ravi Kumar Chourasia105K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। Chhath 2026 Kharna Parv: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन नहाय-खाय था। आज शनिवार को दूसरे दिन खरना का व्रत है। छठ व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खरना का प्रसाद तैयार करेंगी।
दूध, गुड़ और अरवा चावल से खीर का प्रसाद बनाया जाएगा। खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगी। रविवार की शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न होगा।



