जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ का उल्लास राजधानी में छाने लगा है। सूर्यदेव और प्रकृति की अधिष्ठात्री देवी षष्ठी की आराधना के चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत शुक्रवार को नहाय- खाय के साथ हो गई। पूर्वांचल की संस्कृति और परंपराओं से जुड़े इस महापर्व को लेकर दिल्ली के अलग- अलग इलाकों में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखा।